सोमवार, 10 अगस्त 2020

मगर हड़का रहा है

 उसकी ना है इतनी सी औकात मगर हड़का रहा है 

झूठे में ही खा जाएगा लात मगर हड़का रहा है 


औरों की बातों में आकर गाल बजाने वाला बच्चा 

जिसके टूटे ना हैं दुधिया दाँत मगर हड़का रहा है 


जिसके आधे खर्चे अपनी जेब कटाकर दे रहे हैं 

अबकी ढँग से खा जायेगा मात मगर हड़का रहा है 


आदर्शों मानवमूल्यों को छोड़ दिया तो राम जाने 

कितने बदतर होंगे फिर हालात मगर हड़का रहा है 


उल्फत की शमआ पर पर्दा डाल रहा है बदगुमानी 

कटना मुश्किल है नफरत की रात मगर हड़का रहा है 


आशीष यादव

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें