मंगलवार, 25 जनवरी 2022

गणतंत्र दिवस गीत

 जय भारत के लोगों की 

जय भारत देश महान की 

जय जय जय गणतंत्र दिवस की

जय जय संविधान की

जय जय जय जय हिंद


अपनी धुनें बनाई हमने अपना राग बनाया था 

जिसमें समता, न्याय, आजादी का संकल्प समाया था 

एक अखंडित राष्ट्र के लिए गरिमा भाईचारा से 

हमने अपने गीत लिखे थे हमने खुद को गाया था 

जय लिक्खी संप्रभुता की जय लोकतंत्र कल्याण की 

जय जय जय गणतंत्र दिवस की

जय जय संविधान की

जय जय जय जय हिंद 


सूत कातते वंदे मातरम जन-गण-मन ने गाया था

नेक विचारों के करघे ने सुंदर वस्त्र बनाया था 

हीरों जैसे अनुच्छेद मोती सी अनुसूचियाँ जड़ित 

स्वतंत्रता दुल्हन को हमने संविधान पहनाया था 

चारों तरफ रोशनी फैली संविधान परिधान की 

जय जय जय गणतंत्र दिवस की

जय जय संविधान की

जय जय जय जय हिंद


आशीष आशीष

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें